बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

नशे में बेसुध बदमाश ने आरक्षक पर चाकू से किया हमला

नशे में बेसुध बदमाश ने आरक्षक पर चाकू से किया हमला
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। राजधानी में गुंडे बदमाशों के बुलंद हौसलों का खामियाजा आम जनता तो भुगत ही रही थी लेकिन अब इनसे स्वयं पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं हैं। ताज़ा मामला रायपुरा के डीडी नगर थाने के पेट्रोलिंग पर तैनात एक आरक्षक के साथ का है।

दरअसल टीवी नगर थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान रायपुरा इलाके के एक ढाबे में आरक्षक चाय पानी पीने के लिए रुका हुआ था। तभी वहां पर इलाके का बदमाश हर्ष शुक्ला नशे की हालत में आरक्षक से वाद विवाद करने लगा। आरक्षक और बदमाश के बीच वाद विवाद इतना बढ़ गया कि नशे में बेसुध बदमाश ने आरक्षक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के कारण आरक्षक के हाथ की नस कट गई और वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद थाना पेट्रोलिंग के बाकी पुलिसकर्मियों को मौके पर बुलाया गया और पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

बहरहाल पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू को ज़ब्त कर आरोपी के विरुद्ध गैर ज़मानती धाराएं लगा कर कार्यवाही शुरू कर दी है। लेकिन कहीं इस तरह की घटनाएं आम जनता को गहन सोच में डालती है। यदि शहर के रक्षकों से ही गुंडे-बदमाश इतने बेखौफ रहेंगे तो आम आदमी की सुरक्षा का क्या ?

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन