रायपुर। शहर में आज शाम करीब 6 लाख लोगों को पीने का पानी नहीं मिलेगा। फिल्टर प्लांट में नए मोटरपंप लगाए जाने की वजह से शट डाउन लिया जा रहा है। जिसके कारण राजधानी की 17 टंकियों को भरा नहीं जाएगा। इससे लोगों के घरों में पीने का पानी की सप्लाई नहीं हो सकेगी। हालांकि नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि शनिवार को यह समस्या नहीं होगी।

नगर निगम जल विभाग के अध्यक्ष नागभूषण राव यादव का कहना है कि 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट में नये मोटर पंप व कंट्रोल पैनल लगाया जा रहा है। साथ ही जल आवर्धन योजना ( अमृत मिशन ) के तहत पंप लगाने का काम व रामनगर की नई पानी टंकी को मेन राइजिंग पाईप लाइन से जोड़ने का काम किया जा रहा है।

इन स्थानों पर नहीं मिलेगा पानी

भाठागांव, चंगोराभाठा, डीडीनगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कबीरनगर, कोटा, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मोवा, सड्डू और दलदल सिवनी

See also  छत्तीसगढ़ के इन जिलों में खुलेंगे चार नए मेडिकल कॉलेज, भवन निर्माण के लिए टेंडर जारी

क्या है व्यवस्था

नगर निगम ने 5 जून की सुबह पानी की सप्लाई रोज की तरह की है। शाम के समय लोगों को पीने का पानी नहीं मिलेगा। लोगों को इसकी समस्या न हो इस हेतु नगर निगम ने टैंकर की व्यवस्था पहले से ही कर दी है। जिन घरों में पानी की असुविधा हो उन्हें टैंकर के जरिए पानी की आपूर्ति की जाएगी। इधर निगम के अधिकारियों का दावा है कि शनिवार को लोगों के घरों में सामान्य दिनों की तरह पानी की व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।