बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

सर्चिंग के दौरान जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, पहली बार बरामद की गई हथियार बनाने की मशीन

सर्चिंग के दौरान जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, पहली बार बरामद की गई हथियार बनाने की मशीन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दरसअल यहां सर्चिंग अभियान के दौरान पहली बार हथियार बनाने की मशीन मिली है। इसके साथ वेल्डिंग गैस सिलेंडर, फोल्डेबल चेयर, डेटोनेटर, नक्सली वर्दी और बड़ी संदूक जैसी सामग्रियां भी बरामद हुईं। इन सामग्रियों को देखकर सुरक्षा बल के जवान हैरान रह गए। जवानों ने बरामद सामग्रियों को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

बता दें जिला नारायणपुर के थाना सोनपुर-कोहकामेटा क्षेत्र के ग्राम वाला, कोंगे, कान्दुलपाड़, पांगुड़ व आसपास के क्षेत्रों में माआवोदियों के उपस्थिति की सूचना 2 दिसंबर को डीआरजी एवं बीएसएफ की संयुक्त पार्टी रवाना हुई थी।

सर्चिंग गश्त अभियान के दौरान 3 दिसंबर को ग्राम वाला-पांगुड़ के जंगल में बड़ी मात्रा में नक्सलियों द्वारा डम्प किया गया सामान मिला। सुरक्षा बलों को रसोई गैस सिलेण्डर, वेल्डिंग गैस सिलेण्डर, फोल्डेबल चेयर, डेटोनेटर, नक्सली वर्दी, पिट्ठू बैंग, सोलर प्लेट, हथियार बनाने की मशीन, बड़ी संदुके, तेल टिन, साबून एवं भारी मात्रा में नक्सल साहित्य सहित अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री मिली। इससे पहले इस तरह की नक्सली सामग्री नारायणपुर पुलिस को नहीं मिली थी। इन सामग्रियों का मिलना जवानों के लिए अत्यंत ही आश्चर्यजनक था।

बरामद नक्सली सामग्रियों को सुरक्षा बलों द्वारा मौके पर नष्टीकरण किया गया। उक्त नक्सल विरोधी अभियान में नारायणपुर डीआरजी एवं बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई रही।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन