बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

ED Accused Reached Court - पहले IAS ‌‌विश्नोई,सुनील, लक्ष्मीकांत फिर लाया गया सूर्यकांत

ED Accused Reached Court - पहले IAS ‌‌विश्नोई,सुनील, लक्ष्मीकांत फिर लाया गया सूर्यकांत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

विशेष संवादाता, रायपुर

ED जांच मामले में IAS समीर विश्नोई, सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत को जेल से कोर्ट लाया गया है। सूर्यकांत तिवारी को अभीअभी स्पेशल कोर्ट लेकर ईडी पहुंची है। 12 दिन पहले सरेंडर किए कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की ED रिमांड खत्म हो गई है। एजेंसी उसे अदालत लेकर पहुंची है। सम्भावना है की ईडी पुनः इन लोगों की ट्रांजिट रिमांड मांग सकती है।

ED ने दो दिन की पूछताछ के बाद 13 अक्टूबर को चिप्स के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी IAS समीर विश्नोई, कोल वॉशरी के संचालक सुनील अग्रवाल और कारोबारी लक्ष्मीकांत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। उनको न्यायालय में पेश कर पहले 8 दिन और फिर छह दिन की रिमांड ली। पूछताछ के बाद 27 अक्टूबर को तीनाें को न्यायिक हिरासत में 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया था।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन