रायपुर। आज नवरात्री के अवसर पर प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल आज सपरिवार डोंगरगढ़ पहुंचे और माँ बम्लेश्वरी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि अमित शाह के प्रवास पर कहा अमित शाह आते है उनके पहले ED आती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा ईडी सलेक्टिव लोगों पर ही कार्रवाई कर रही है।

बता दें कि महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में ईडी ने सोमवार सुबह सौरभ चंद्राकर से जुड़े दीपक सावलानी और आधा दर्जन कारोबारियों के दुर्ग भिलाई, राजनांदगांव मे यहां दबिश दी है। इनमें सौरभ जायसवाल, वार्ड 29 राहुल नगर, राजनांदगांव, भरत रमानी मेडिकल कारोबारी ईडब्ल्यूएस 205 वैशाली नगर भिलाई, परमजीत उर्फ पम्मी सरदार, गिरीश सावलानी नेहरू नगर भिलाई, सुरेश कुकरेजा अनाज कारोबारी सुंदर नगर भिलाई, सुरेश घिंगानी संचालक घिंगानी फायर वर्क्स कारोबारी पदुमनगर, भिलाई, विकास बत्रा संचालक दूल्हे राजा ग्रुप के बाबा दीप सिंह नगर भिलाई स्थित घर समेत चौहान टावर, रिसाली और पुलगांव स्थित शोरूम पर भी दबिश है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।