ED Questioned Sunny Aggarwal - सन्नी अग्रवाल से पुजारी पार्क में पूछताछ शुरू
ED Questioned Sunny Aggarwal - सन्नी अग्रवाल से पुजारी पार्क में पूछताछ शुरू

टीआरपी डेस्क

रायपुर। कोयले पर लेवी वसूली और मनी लांड्रिंग के मामले की पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए ईडी के समन पर भवन संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल ( बीओसी) के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल पूजारी पार्क पहुंचे हैं। ईडी ने पिछले दिनों अग्रवाल के घर,और मंडल के प्रशासकीय विभाग श्रम संचालनालय में जांच की थी।

इसके बाद आज पूछताछ के लिए बुलाया गया। सन्नी सुबह 10.30 बजे ईडी दफ्तर पहुंचे। दोपहर इन पंक्तियों के लिखे जाने तक सन्नी पुजारी पार्क में ही मौजूद है। घर पर जांच के बाद निकले ईडी अफसरों को सन्नी समर्थकों ने ढोल बजा कर विदा किया था।

अपुष्ट खबरों के अनुसार बुधवार शाम 7 बजे भी एक निगम अध्यक्ष और संगठन में अहम पदधारी कांग्रेस नेता से भी पूछताछ की गई। पिछले दिनों घर पर हुए छापे के दौरान वे घर नहीं मिले थे। इधर गिरफ्तार कोल कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के करीबी निखिल चंद्राकर के आवेदन पर शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत सुनवाई करेंगे। निखिल ने ईडी अफसरों पर मारपीट करने और बयान के लिए दबाव बनाने की शिकायत की थी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।