रायपुर। ED Raid Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड पड़ी है। जिसके बाद से एक बार फिर से हड़कंप मच गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ED की टीम ने राजधानी रायपुर में दो जगहों और भिलाई में एक जगह पर दबिश दी है।

सोमवार की सुबह रायपुर में दो और भिलाई में एक ठिकाने पर ईडी की रेड पड़ी है। रायपुर के अशोका रत्न स्तिथ 32 बंगला में सुनील दम्मानी-अनिल दम्मानी कारोबारी के यहां ईडी टीम पहुंची है। स्वर्णभूमि स्थित किसी भाटिया के घर पर भी ईडी की टीम पहुंची है। इसके अलावा भिलाई के फरीद नगर में मोहम्मद सद्दाम के यहां ED का छापा पड़ा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।