रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार ईडी की रेड जारी है। राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित जुबेस्ता अस्पताल के बाहर सोमवार सुबह से सीआरपीएफ के जवान तैनात दिखे। सूत्रों से जानकारी मिली है कि सट्टेबाजी में मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला की जांच के दौरान ED को डॉ. एआर दल्ला का लिंक मिला है।

जिसके बाद टीम जांच के लिए अस्पताल और घर पहुंची है। उनके हवाला कनेक्शन की भी जांच जारी है। उनके घर पर पूछताछ की जा रही है। हालांकि यह जांच किस सिलसिले में जारी है यह साफ नहीं है।

दरअसल छत्तीसगढ़ में ईडी इन दिनों आधा दर्जन अलग-अलग मामलों में जांच और छापामार कार्रवाई चल रही है। यह जांच किस सिलसिले में जारी है यह साफ नहीं है।

दरअसल डॉ दल्ला एक राज्य सिकलसेल संस्थान में भी सक्रिय थे डीएमएफ की राशि सिकलसेल संस्थान में भी उपयोग की गई है। प्रदेश में ईडी की नजर इन दिनों डीएमएफ की राशि पर भी है।

इसी के साथ ही यह भी जानकारी मिल रही है कि रविवार रात ED की टीम दुर्ग और रायगढ़ भी पहुंची। जहां भी दो जगहों पर छापा मारा गया है। ईडी की टीम ने इन जगहों से दस्तावेज भी जब्त किए है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।