टीआरपी डेस्क। भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला मामले में ED ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने गुरुवार को दुर्ग में कारोबारी चतुर्भुज राठी के ठिकानों में दबिश दी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ED के आधा दर्जन अफसर आज सुबह दुर्ग पहुंचे, और महेश कॉलोनी स्थित अमर इंफ्रा ग्रुप में जांच पड़ताल शुरू की। इस समूह की 6 फर्र्म हैं। इसके संचालक चतुर्भुज राठी बताए गए हैं। ED की टीम दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य भी खंगाल रही।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।