रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी समेत बिलासपुर में आज ED की टीम ने अचानक ही दबिश दी है। मिली जानकारी के अनुसार टीम ने कस्टम मिलिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बिलासपुर के मीनाक्षी सेल्स और सुलतानिया ग्रुप के अलग- अलग ठिकानों में छापामार कार्रवाई की है। इसी के साथ ही राजधानी से बड़े बिल्डरों में शुमार रहेजा ग्रुप के ठिकानों पर भी रेड पड़ी है।

जानकारी के अनुसार, आज शुक्रवार सुबह रायपुर के जवाहर मार्केट स्थित रहेजा ग्रुप के संचालक संजय रहेजा के घर ED ने छापा मारा है। जिसके बाद से अफसर सुबह से ही रहेजा के ठिकानों में मौजूद होकर कई दस्तावेजों समेत अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

खबरों के अनुसार ईडी की टीम बिलासपुर के मीनाक्षी सेल्स और सुलतानिया ग्रुप के अलग- अलग ठिकानों में भी पहुंची है। इस दौरान 2 गाड़ियों में ED के अफसर सुल्तानिया परिवार के क्रांति नगर स्थित घर और ठिकानों में पहुंची है। ऐसी भी जानकारी आ रही है कि सुल्तानिया परिवार के कारोबारी कोयला घोटाले के मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी से कनेक्शन है।

See also  CG Election: मरवाही में कांग्रेस के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें

मीनाक्षी सेल्स और सुलतानिया ग्रुप के अलग- अलग ठिकानों में तलाशी जारी है। इस दौरान कई अहम दस्तावेजों की भी जांच जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मीनाक्षी सेल्स सुल्तानिया ग्रुप कोयला, सीमेंट, छड़, स्टील, ट्रेडिंग में डील करता है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।