बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

BIG BREAKING : रणबीर कपूर को ED ने भेजा समन, महादेव सट्टा ऐप के मामले में होगी पूछताछ

BIG BREAKING : रणबीर कपूर को ED ने भेजा समन, महादेव सट्टा ऐप के मामले में होगी पूछताछ
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

0 ऑनलाइन बेटिंग ऐप के फेर में बॉलीवुड के 17 सितारे ED की रडार पर
0 नेहा कक्कड़ से लेकर कई बड़े नाम शामिल है
0 सभी स‍ितारे दुबई में सौरभ चंद्राकर की 200 करोड़ रुपये की शादी में हुए थे शरीक

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को बॉलीवुड एक्‍टर रणबीर कपूर को समन जारी किया है। उन्‍हें छह अक्‍टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। यह पूरा मामला 'महादेव बुक ऑनलाइन सट्टे' से जुड़े मनी लॉन्‍ड्र‍िंग मामले से जुड़ा हुआ है। इस ऑनलाइन बेटिंग ऐप के फेर में बॉलीवुड के 17 सितारे ED की रडार पर हैं। कुछ हफ्ते पहले इस केस में टाइगर श्रॉफ से लेकर सनी लियोनी, नेहा कक्‍कड़ और राहत फतेह अली खान जैसे दिग्‍गजों के नाम सामने आए थे। अब मामले में जांच आगे बढ़ते ही आलिया भट्ट के पति रणबीर कपूर से पूछताछ होनी है। ये सभी स‍ितारे दुबई में 200 करोड़ रुपये की एक शादी में शरीक होकर मुश्‍क‍िल में फंस गए हैं।

बारी-बारी से जारी हो रहे हैं समन

अवैध सट्टेबाजी के इस मामले में अब ईडी ने बड़ा कदम उठाते हुए सेलेब्स को समन भेजना शुरू कर दिया है। जहां सबसे पहला नाम रणबीर कपूर का सामने आया है। एक्टर को जांच एजेंसी ने इस मामले में पूछताछ के लिए 6 अक्टूबर 2023 यानी शुक्रवार को बुलाया है। जहां ईडी उनसे शादी में शामिल होने, परफॉर्म करने, पेमेंट से लेकर अन्य सवाल दाग सकती है।

छापेमारी में मिले थे 417 करोड़

गौरतलब है कि ED ने बीते महीने कई शहरों में छापेमारी की थी। इस रेड में 417 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम बरामद की गई थी। ये मामला तब सामने आया था जब महादेव ऐप के प्रमोटर छत्तीसगढ़ के सौरभ चंद्राकर की शादी की जानकारी और वीडियो सामने आया था। प्रमोटर ने फरवरी में सयुंक्त अरब अमीरात में शादी की थी। जहां उसने 200 करोड़ रुपये से भी ज्यादा पानी की तरह बहाए थे।

इस ग्रैंड वेडिंग में कई हस्तियों के शामिल होने की जानकारी सामने आई थी। जानकारी के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर की शादी में कई बॉलीवुड सिंगर्स, एक्टर्स और हस्तियां भी शामिल हुई थी। जो वीडियो सामने आया था, उसमें कई सेलेब्स साफ नजर आए थे। दावा किया जा रहा है कि इन सेलेब्स को हवाला के जरिए करोड़ों का भुगतान किया गया था। अब ईडी इसी पेमेंट को लेकर सेलेब्स से पूछताछ करने वाली है।

ये सेलेब्स हैं महादेव ऐप में फंसने वाले :

  1. नुसरत भरूचा
  2. कृष्णा अभिषेक
  3. अली असगर
  4. विशाल ददलानी
  5. पुलिकत सम्राट
  6. नेहा कक्कड़
  7. एली अवराम
  8. भारती सिंह
  9. सनी लियोन
  10. भाग्यश्री
  11. आतिफ असलम
  12. टाइगर श्रॉफ
  13. राहत फ़तेह अली खान
  14. कृति खरंबदा
Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन