निर्वाचन आयोग

रायपुर। पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की अंतिम समीक्षा शुरू हो गई है। चुनाव आयोग के कार्यालय में जारी बैठक अब समाप्त हो गई है। बैठक के बाद ऐसी संभावनाएं सामने आ रही हैं कि छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से 7 दिसंबर के बीच कभी भी चुनाव कराए जा सकते हैं।

बता दें कि आज हुई बैठक में 900 अफसर शामिल हुए। मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त (सीईसी) राजीव कुमार प्रेसवार्ता लेकर इसकी घोषणा कर सकते हैं। सीईसी की यह प्रेसवार्ता आज शाम से कल सुबह के बीच कभी भी हो सकती है।

जानकारी के मुताबिक, पिछली बार की तरह इस बार का भी चुनाव हो सकता है यानी राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में एक ही चरण में चुनाव कराए जा सकते हैं। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव हो सकते हैं। जबकि मतदान की तारीख अलग-अलग हो सकती है। वहीं पांचों राज्यों के मतगणना का समय एक ही तारीख हो सकती है।

See also  अमित जोगी की बढ़ी मुश्किलें: जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का सख्त फैसला, 3 हफ्ते के भीतर करना होगा सरेंडर!

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।