cg_vyapam
cg_vyapam

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का असर भर्ती परीक्षाओं पर नहीं पड़ेगा। निर्वाचन आयोग ने व्यापम को परीक्षा आयोजित कराने की अनुमति दे दी है। व्यापम द्वारा आचार संहिता लगने से पूर्व जिन परीक्षाओं के लिए विज्ञापन जारी किए जा चुके थे, उनका आयोजन बगैर किसी बाधा हो सकेगा। इसमें किसी तरह का प्रतिबंध चुनाव आयोग द्वारा नहीं लगाया गया है।

इसी के साथ ही अब कृषि संचालनालय, राज्य मंडी बोर्ड, छग स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन बोर्ड की भी भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जा सकेंगी। छग स्टेट पॉवर कंपनी में डाटा एंट्री ऑपरेटर के परिचारक श्रेणी -3 के 785 पद, उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन के 260 पद तथा आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत छात्रावास अधीक्षक के 300 पदों के लिए परीक्षाएं व्यापम लेगा ।

दोबारा जारी किए जाएंगे 2 लाख 18 हजार प्रवेशपत्र

छग राज्य सहकारी बैंक मर्यादित अर्थात अपेक्स बैंक के अंतर्गत सहायक प्रबंधक (फील्ड ऑफिसर), कार्यालय सहायक, सामान्य सहायक, समिति प्रबंधक, कनिष्ठ प्रबंधक, उप प्रबंधक सहित अन्य पदों पर दो भागों में परीक्षाएं अब 29 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए व्यापम को 2 लाख 18 हजार आवेदन मिले थे। अब इनके लिए दोबारा | प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। सभी परीक्षार्थियों को फिर से प्रवेशपत्र डाउनलोड करने निर्देश दिए गए हैं।

15 की परीक्षा 29 को 29 की परीक्षा स्थगित

व्यापम ने आचार संहिता लगने के बाद 15 अक्टूबर को होने वाली अपेक्स बैंक की परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। अब ये परीक्षा 29 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। वहीं 29 अक्टूबर की परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।