बलरामपुर। जिले के सामरी थाना क्षेत्र के झारखंड की सीमा से लगे एक निर्माणाधीन मार्ग पर चुडैÞलडोड़ा के पास शुक्रवार की शाम को अचानक एक-एक कर 56 से ज्यादा आईईडी के धमाके हुए। नक्सलियों के लगाए ये सभी आईईडी एक-एक किलोग्राम के थे।

ये जानकारी एसपी टीआर कोशिमा ने दी। उन्होंने बताया अच्छी बात ये रही कि उस वक्त पानी बरस रहा था और आसमान में बादल गरज रहे थे। इस दरम्यान सभी पर एक साथ बिजली गिरी और जोरदार धमाके हुए।

इससे कच्ची सड़क पर एक -एक कर छोटे-बड़े कई गड्ढे हो गए। पुलिस अधीक्षक कोशिमा ने कहा कि ऐसा गाज गिरने की वजह से भी हो सकता है। वैसे पहले भी इस इलाके में आईईडी के धमाके होते आए हैं। इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।

बड़ी घटना को देना चाहते थे अंजाम:

संभवत: माओवादी मतदान के दौरान किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इसी कारण उन्होंने पुंदाग मिडिल स्कूल से दक्षिण दिशा में करीब 500 मीटर की दूरी पर चुड़ैलढोड़ा में जवानों को निशाना बनाना चाहा। इसके लिए उन्होंने यहां की सड़क पर 56 आईईडी बिछाई थी।

See also  Eklavya Vidyalaya Ramanujganj: एकलव्य विद्यालय में मध्यान्ह भोजन के अचार में मिला मरा हुआ मेंढक, एक्सपायर बेसन से बनाए जा रहे पकौड़े,आदिवासी बच्चों की सेहत से खिलवाड़

आकाशीय बिजली ने मंशा को किया नाकाम:

जवानों के लिए बिछाए गए 56 आईईडी को आकाशीय बिजली ने शुक्रवार की शाम नाकाम कर दिया। सीरियल ब्लास्ट से क्षेत्र जरूर दहल गया लेकिन माओवादियों की मंशा पूरी नहीं हो पाई।

बारिश के कारण नहीं पहुंच पाई पुलिस की टीम :

घटना की जानकारी मिलते ही सामरी थाना से एसआई विनोद पासवान दल-बल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए लेकिन भारी बारिश के कारण आगे नहीं जा पाए। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण रास्ते में कीचड़ व विकट घाट होने से उन्हें परेशानी हुई। वहीं सीआरपीएफ जवानों की टीम बाइक से मौके तक पहुंची। एसआई विनोद पासवान ने सीरियल ब्लास्ट की पुष्टि की। उनकी टीम ने मौका-मुआयना भी किया।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करेंTwitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  CG Naxal Encounter: कांकेर के छोटेबेठिया इलाके में मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, गोलीबारी जारी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।