बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

कुएं में गिरा हाथी का शावक, वन अमले ने JCB की मदद से किया रेस्क्यू, निकलते ही एक ग्रामीण को किया घायल

कुएं में गिरा हाथी का शावक, वन अमले ने JCB की मदद से किया रेस्क्यू, निकलते ही एक ग्रामीण को किया घायल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

जशपुर। पत्थलगांव के पास ग्राम कटंगजोर में देर रात हाथी का शावक पानी से भरे कुएं में गिर गया। इलाके में 12 हाथियों का दल जमकर उत्पात मचा रहा है। मंगलवार रात को भी ये दल कटंगजोर गांव में घुस आया। लोगों ने हाथियों को खदेड़ना शुरू किया, इसी दौरान एक शावक कुएं में जा गिरा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और JCB की मदद से शावक का रेस्क्यू किया गया।

इस रेस्क्यू के दौरान वन अमले ने पहले रस्सा दाल कर हाथी के शावक को निकलने की कोशिश की मगर सफलता नहीं मिली। इसी दौरान JCB मंगाई गई, जिससे कुएं के एक हिस्से को खोदकर समतल किया गया, जिसके बाद हाथी बहार निकल सका। कुंए से निकलकर हाथी झंडा घाट के जंगलों की तरफ चला गया। घबराए हुए शावक ने कुएं से निकलते ही एक ग्रामीण पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पत्थलगांव के वन परिक्षेत्र अधिकारी कृपासिंधु पैंकरा ने बताया कि वन अमले ने झंडा घाट और उसके आसपास के इलाकों में ग्रामीणों को इसकी सूचना दे दी है, साथ ही जंगली हाथी को रिहायसी इलाके से दूर रखने का प्रयास कर रही है।

देखें रेस्क्यू का पूरा वीडियो :

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन