बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Encounter News : पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, दोनों तरफ से रुक-रुक कर हो रही फायरिंग

Encounter News : पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, दोनों तरफ से रुक-रुक कर हो रही फायरिंग
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सलियों की कायराना करतूत लगातार जारी है। इसी कड़ी में बीजापुर जिले के जंगलों में आज नक्सलियों के उपस्थिति की खबर मिलने के बाद से सुरक्षा बल सर्चिंग ऑपरेशन में जुटी हुई है।

नक्सलियों को खोज कर उनका खात्मा करने डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, डीआरजी दंतेवाड़ा, कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 और केंद्रीय रिजर्व पुलिस 229 बटालियन की संयुक्त टीम सुबह 9 बजे से जंगलों में लगातार सर्चिंग कर रही है।

सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। हालांकि अब तक किसी नक्सली एनकाउंटर की खबर सामने नहीं आई है। संभावना है कि रात तक सुरक्षा बल बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराएं। सर्च अभियान पूरी होने के बाद ही मुठभेड़ की पूरी जानकारी सामने आएगी।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन