बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 माओवादियों के मारे जाने का दावा

छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 माओवादियों के मारे जाने का दावा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों का उत्पाद रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जवानों ने दावा किया है 3 नक्सली मारे गए है।

जानकारी के अनुसार रविवार कि देर रात महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के भामरगढ़ तहसील के केढ़मारा के जंगलों में C-60 फोर्स के जवान गए थे। वहीं बीजापुर जिले के भोपालपट्‌टनम इलाके से लगा हुआ है। देर रात जवान वहां पहुंचे तो माओवादियों ने फयरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी हमला किया है। एनकाउंटर में बड़े कैडर के माओवादी के ढेर होने की बात सामने आई है। फायरिंग के बाद नक्सली भाग निकले। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इलाके में अब भी सर्चिंग जारी है। जवानों के लौटने पर अधिक जानकारी सामने आ सकेगी।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन