बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, जवानों ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त

पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, जवानों ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सली क्षेत्र में नक्सलियों का आतंक लगातार जारी है। इसी कड़ी में सुकमा जिले में शुक्रवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग निकले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जवान नक्सलियों के कोर इलाके में घुसी हुई है। नक्सलियों के कैंप को भी ध्वस्त कर दिया गया है। फिलहाल जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। मामला चिंतागुफा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सुकमा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तुमलपाड़ के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी है। इसी सूचना के आधार पर जवानों को सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया था। सुबह जवान मौके पर पहुंचे। यहां घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इसके बाद फोर्स ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग निकले। मुठभेड़ रुकने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें जवानों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि जवान अब भी मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन