बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर जवानों-नक्सलियों में मुठभेड़ जारी, हथियार सहित एक वर्दीधारी नक्सली का शव बरामद, सर्चिंग जारी

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर जवानों-नक्सलियों में मुठभेड़ जारी, हथियार सहित एक वर्दीधारी नक्सली का शव बरामद, सर्चिंग जारी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नारायणपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मंगलवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इसमें जवानो को सफलता मिलने की खबर सामने आई है। मुठभेड़ में अभी तक एक वर्दीधारी नक्सली का शव हथियार सहित बरामद हुआ है। इस अभियान में लगभग 1400 जवान शामिल हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक जानकारी के मुताबिक, कोहकमेटा थाना क्षेत्र में मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव समेत अन्य जिलों के करीब 1400 से ज्यादा जवान 30 जून को नक्सलियों के कोर इलाके में घुसे हैं। इसके बाद सुबह से रुक-रुक कर फायरिंग चल रही है।

बता दें पिछले तीन दिनों से नारायणपुर अन्तर्गत माड़ के कोहकमेट थाना के क्षेत्र में संयुक्त अंतर्जिला नक्सल विरोधी अभियान जारी है। इस अभियान में डीआरजी, एसटीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी के जवान शामिल हैं। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। वहीं सर्च सर्चिंग जारी है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन