बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

नहाड़ी के जंगल में मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर

नहाड़ी के जंगल में मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा में बुधवार सुबह पुलिस फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें जवानों ने दो माओवादियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ नहाड़ी के जंगल में हुआ। एएसपी आरके बर्मन ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। मामला अरनपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा के नहाड़ी में आज सुबह पुलिस और दरभा डिविजन के हार्डकोर नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो हुई। इस मुठभेड़ में दो माओवादियों को पुलिस ने मार गिराया है। दोनों माओवादियों के शव को बरामद कर लिया गया है। जवानों ने मुठभेड़ स्‍थल से एक इंसास रायफल और एक भरमार बंदूक भी बरामद की है। एएसपी आरके बर्मन ने बताया अभी पुलिस पार्टी सर्च कर रही है। दरभा डिविजन के हार्डकोर नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर फोर्स को निकाला गया था। चैतू देवा जैसे हार्डकोर नक्सली मौजूद थे।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन