बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Encounter News : बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, DRG के दो जवान घायल

Encounter News : बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, DRG के दो जवान घायल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बासागुड़ा थाना क्षेत्र में हो रही इस मुठभेड़ में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के दो जवानों के घायल होने की खबर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे अभियान से बौखलाए नक्सली लगातार जवानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज एक बार फिर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच आमना-सामना हुआ, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई।

फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए ले जाया जा रहा है, जबकि सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन