बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Encounter News : मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 2 नक्सली ढेर, कई सामग्री बरामद

Encounter News : मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 2 नक्सली ढेर, कई सामग्री बरामद
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

सुकमा। आज सुकमा के थाना चिंतलनार क्षेत्रान्तर्गत करकनगुड़ा के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें डीआरजी, सीआरपीएफ व कोबरा के जवानों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान जवानों को सफलता भी हासिल होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 नक्सलियों को मार गिराया।

करकनगुड़ा के जंगलों में नक्सलियों की बटालियन सप्लाई टीम और जगरगुंडा एरिया कमेटी की 30-40 नक्सलियो की उपस्थित सूचना सुरक्षा बलों को मिली थी। इस पर जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाइटर और 206 वाहिनी कोबरा की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इलाके में घेराबंदी की गई।

इस दौरान नक्सलियों की तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। इधर सुरक्षाबलों की टीम ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए नक्सलियों को जवाब दिया। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को सफलता हासिल हुई और 2 नक्सलियों को ढेर कर दिया। सर्चिंग ​अभियान में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के कई सामग्री भी बरामद की।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन