बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Encounter News : मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी,एक नक्सली ढेर, राइफल समेत अन्य सामग्री जब्त

Encounter News : मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी,एक नक्सली ढेर, राइफल समेत अन्य सामग्री जब्त
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

सुकमा। पिछले कुछ समय से नक्सलियों क्षेत्रों में नक्सलियों का आतंक तेज हो गया है। इसी बीच जवानों को मुठभेड़ में सफलता हासिल हुई है। दरअसल नक्सलियों और पुलिस मुठभेड़ में पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया है। मुठभेड़ के बाद घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान 1 पुरूष माओवादी का शव बरामद किया गया है। इसके अलावा 1 नग बीजीएल राइफल, भारी मात्रा में बीजीएल सेल और अन्य नक्सल सामग्री भी जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार 31 मार्च को जिला सुकमा और तेलंगाना के सीमावर्ती क्षेत्र में डीआरजी, बस्तर फाईटर्स और 208 कोबरा की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुई थी। भियान के दौरान 1 अप्रैल को सुबह लगभग 7:20 बजे तेंलगाना के सीमावर्ती ग्राम पेसेलपाड़ और दोरामंगू के मध्य जंगल में पहाड़ी में डीआरजी, बस्तर फाईटर्स, 208 कोबरा और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें एक नक्सली मारा गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू पर

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन