बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Encounter Update : कर्रेगुट्टा मुठभेड़ में ढेर हुए 19 माओवादी के शव बरामद, कई बड़े नामों की हुई पहचान

Encounter Update : कर्रेगुट्टा मुठभेड़ में ढेर हुए 19 माओवादी के शव बरामद, कई बड़े नामों की हुई पहचान
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर ज़िले में स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में सुरक्षाबलों ने माओवादियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। अब तक कुल 19 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें 8 पुरुष और 11 महिलाएं शामिल हैं। मारे गए उग्रवादियों में संगठन के कई बड़े चेहरे भी शामिल हैं।

अब तक दक्षिण ज़ोनल कमेटी मेंबर और गालिकोंडा एरिया कमेटी प्रभारी काकुरी पंडन्ना जगन, डिवीजनल कमेटी मेंबर और कालिमेला एरिया कमेटी प्रभारी वागा पोडियामी रमेश के रूप में पहचान हुई है। बाकी शवों की शिनाख्त प्रक्रिया चल रही है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के आखिरी गढ़ कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर जमा नक्सलियों को सुरक्षाबल चौतरफा घेरे हुए हैं। इस ऑपरेशन की अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली से सीआरपीएफ के डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह नजर बनाए हुए थे।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ के एडीजी नक्सल ऑप्श विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल व बस्तर आईजी पी. सुंदरराज मॉनिटरिंग कर रहे हैं। नक्सलियों को उनके मांद में डीआरजी कोबरा, सीआरपीएफ और एसटीएफ़ के बहादुर जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन