बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Encounter Update : गरियाबंद मुठभेड़ पुलिस को बड़ी सफलता, मारे गए 20 नक्सली, गृह मंत्री अमित शाह ने X पर लिखा…

Encounter Update : गरियाबंद मुठभेड़ पुलिस को बड़ी सफलता, मारे गए 20 नक्सली, गृह मंत्री अमित शाह ने X पर लिखा…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों की ठोस कार्रवाई जारी है। इस बीच गरियाबंद मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। 36 घंटे तक चले मुठभेड़ में 20 नक्सली मारे गए हैं। इसकी जानकारी रायपुर जोन के आईजी अमरेश मिश्रा ने दी है। जवानों ने अब तक 20 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। इसके साथ ही एके 47, एसएलआर, इंसास और अन्य स्वचालित हथियार भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।

इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बताया कि ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), विशेष अभियान समूह (एसओजी) ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस के संयुक्त अभियान में 14 नक्सलियों को मार गिराया गया, जो ‘‘नक्सलवाद पर एक और बड़ा प्रहार’’ है।शाह ने कहा कि ‘नक्सल मुक्त भारत’ के संकल्प और सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से नक्सलवाद आज अंतिम सांस ले रहा है।

शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘नक्सलवाद को एक और करारा झटका। हमारे सुरक्षा बलों ने ‘नक्सल मुक्त भारत’ के निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। सीआरपीएफ, एसओजी ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर एक संयुक्त अभियान में 14 नक्सलियों को मार गिराया।’’ एक अधिकारी ने कहा कि छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर मैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में सोमवार देर रात और मंगलवार की सुबह हुई ताजा गोलीबारी में माओवादियों को मार गिराया गया।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन