Chhattisgarh Engineer Transfer: छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कई सहायक और उप अभियंताओं के तबादले किए हैं। विभाग की ओर से जारी आदेश में बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, बिलासपुर, भिलाई और अन्य नगरीय निकायों में पदस्थ इंजीनियरों की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
इस फेरबदल में कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले और एक निकाय से दूसरे निकाय में भेजा गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
बीजापुर से सुकमा तक बदली इंजीनियरों की जिम्मेदारी
जारी तबादला सूची के अनुसार, सहायक अभियंता देवेंद्र पहाड़ी को बीजापुर से सुकमा भेजा गया है। वहीं उप अभियंता गौरव कुमार साव को फरसगांव से भानुप्रतापपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा हिमांश कावड़े को भानुप्रतापपुर से नारायणपुर, संजय कोर्राम को नारायणपुर से कोंडागांव और राजेश पांडेय को कोंडागांव से बस्तर स्थानांतरित किया गया है।
सुकमा, बिलासपुर और भिलाई में भी नई पदस्थापना
विभागीय आदेश में अन्य अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। सौरभ कश्यप को सुकमा से बीजापुर और तीर्थ राज सिन्हा को बीजापुर से सुकमा भेजा गया है। वहीं रितु श्रीवास्तव को बिलासपुर से भिलाई, शिलित भास्कर पापुला को रतनपुर से कोटा और नितेश अमन साहू को कोटा से भिलाई पदस्थ किया गया है।
देखें पूरी लिस्ट




