रायपुर। उद्योग मंत्री कवासी लखमा के नेतृत्व में कनाडा प्रवास के दूसरे दिन ऑटोमोटिव सेक्टर तथा कृषि एवं फूड प्रोसेसिंग क्षेत्रों में छतीसगढ़ में निवेश को बढ़ावा देने के लिए एमओयू किये गए हैं। विंडसर एसेक्स चैम्बर ऑफ कॉमर्स एवं कैनेडियन एसोसिएशन ऑफ मोल्ड मेकर्स तथा राज्य शासन के मध्य दो स्ट्रेटजिक एमओयू किया गया। इस अवसर पर मुख्य सचिव सुनील कुजूर, अपर मुख्य सचिव वित्त अमिताभ जैन उपस्थित थे।

उद्योग मंत्री कवासी लखमा द्वारा कनाडा में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की। उन्होंने ऑटो पार्ट्स के एक्सपोर्टर हिमप्रीत सिंह, इंजीनियरिंग वस्तुओं के उत्पादक रजत हांडा, इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रोमोशन कॉउंसिल भारत सरकार के सीनियर डायरेक्टर दीपक ठाकुर से राज्य मे मूल्य संवर्धित उत्पादों के निर्माण के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

मुख्य सचिव सुनील कुजुर ने इस अवसर पर उद्योगपतियों से मुलाकात की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव अमिताभ जैन द्वारा छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर एक प्रस्तुतिकरण दिया गया तथा राज्य में प्रमुख रूप से ऑटो कंपोनेंट में निवेश हेतु विंडसर के उद्योगपतियों से चर्चा की गई।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।