बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG की राजनीति में मरार पटेल समाज की एंट्री! प्रेमचंद ने 16900 वोटों से जीता चुनाव, समाज में हर्ष की लहर

CG की राजनीति में मरार पटेल समाज की एंट्री! प्रेमचंद ने 16900 वोटों से जीता चुनाव, समाज में हर्ष की लहर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

अभनपुर। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से मरार पटेल समाज से प्रेमचंद पटेल को पहली बार से टिकट मिला। उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता पुरुषोत्तम कंवर को 16 हजार 9 सौ वोटों के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की। समाज के रायपुर जिला अध्यक्ष ईश्वर पटेल ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ में मरार पटेल समाज के 30 लाख से ज्यादा लोग निवास करते है। पहली बार मरार पटेल समाज के किसी व्यक्ति को भारतीय जनता पार्टी की ओर से टिकट दिया गया था। जिसमें प्रेमचंद पटेल ने पहले ही अवसर पर बड़े अंतर से जीत दर्ज की, इस जीत के बाद पटेल समाज में हर्ष की लहर है।

प्रेमचंद पटेल की जीत के बाद सोशल मीडिया में समाज के लोग उन्हें लगातार बधाई और शुभकामनाएं दें रहें है। इसी कड़ी में आज रायपुर जिला के जिला अध्यक्ष ईश्वर पटेल, मरार पटेल महासंघ के सचिव पतिराम पटेल,आत्मा नारायण पटेल ,रामफल पटेल, झड़ीराम पटेल, युवा प्रकोष्ठ अभनपुर हेमंत साहू सहित सभी पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश कार्यालय रायपुर पहुंचकर प्रेमचंद को गुलदस्ता भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दी।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन