बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

ED के बाद आबकारी विभाग ने कसा शिकंजा, इन शराब निर्माताओं के खिलाफ नोटिस जारी

ED के बाद आबकारी विभाग ने कसा शिकंजा, इन शराब निर्माताओं के खिलाफ नोटिस जारी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार ED की कार्रवाई के बाद अब आबकारी विभाग भी हरकत में आ गया है। शहर के तीन बड़े शराब निर्माताओं पर आबकारी विभाग ने अपना शिकंजा कसा है।

बता दें कि विभाग द्वारा नकली होलोग्राम बनाकर कारोबार करने के मामले में नोटिस जारी किया है। इसी के साथ ही इस मामले में विभाग के दो दर्जन आबकारी अफसरों को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

बता दें कि सीएम भूपेश बघेल ने भी शनिवार को मीडिया से चर्चा में डिस्टलर्स को नोटिस देने की पुष्टि की थी। बताया गया कि जिन तीन डिस्टलर्स को नोटिस जारी किया गया है उनमें नवीन केडिया (डगलस कैसल), अमोलक सिंह भाटिया (वेलकम डिस्टलरी), और चुन्नू जायसवाल हैं। ये तीनों ही देशी शराब के निर्माता हैं।

ईडी ने शराब घोटाला केस में तीनों शराब निर्माताओं का जिक्र किया है, और चार्ज शीट में यह कहा गया कि डिस्टलरी में बोतलों पर नकली होलोग्राम लगाकर अवैध रूप से शराब की बिक्री की।

करीब 13 हजार पन्नों के चार्ज शीट में ईडी ने सरकारी संरक्षण में अवैध कारोबार का आरोप लगाया गया है। जिसमें आरोप है कि शराब घोटाले से जुड़े सिंडिकेट द्वारा शराब निर्माताओं को नकली होलोग्राम प्रदान किए गए। शराब निर्माताओं ने भी ईडी को नकली होलोग्राम लगाकर कारोबार करने की बात मानी थी। बता दें कि ईडी ने वर्ष-2019 से 2023 के बीच कुल 2161 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन