अमन सिंह के मामले में आज हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, फैसला रखा सुरक्षित

रायपुर। भाजपा शासन काल में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के मुख्य सचिव रह चुके अमन सिंह ने हाई कोर्ट में अब एक नई याचिका दायर की है। उन्होंने इस याचिका के जरिए जमानत की शर्तों में छूट दिए जाने मांग की है।

बता दें कि अधिवक्ता अभिषेक सिंह और विवेक शर्मा के माध्यम से दायर इस याचिका की सुनवाई 28 सितंबर को होगी। आय से अधिक संपत्ति के मामले में राज्य आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (एसीबी) ने समाजिक कार्यकर्ता उचित शर्मा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। मामले में उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के खिलाफ भी अपराध दर्ज है।

वर्तमान में हाई कोर्ट से अमन सिंह को जमानत मिली हुई है, जिसमें उन्हें आवश्यकता अनुसार एसीबी के सामने पेश होकर जांच में सहयोग करने, राज्य से बाहर नहीं जाने और पासपोर्ट जमा करने की शर्त रखी गई है। बता दें कि प्रारंभिक सुनवाई में राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता अमृतो दास ने पैरवी की।

See also  विद्युत नियामक आयोग की जनसुनवाई में स्मार्ट मीटर की व्यवस्था पर उठाये गए सवाल, पूर्व आईएएस अनुराग पांडेय ने पेश की एक याचिका

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।