बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

रायपुर रेलवे स्टेशन के पास 'एक्सप्रेस वे' 3 माह तक रहेगी बंद : जानिए क्या है वजह..?

रायपुर रेलवे स्टेशन के पास 'एक्सप्रेस वे' 3 माह तक रहेगी बंद : जानिए क्या है वजह..?
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन के गुढ़ियारी छोर पर बने रेलवे अंडर ब्रिज ( ब्रिज नं. 380 ) के एक्सप्रेस वे की तरफ पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य किया जाना प्रस्तावित है जिसमें वर्तमान एक्सप्रेस वे (अटल पथ) को तोड़कर अंडरब्रिज के लेवल से सड़क सतह को ढलान के साथ नीचा किया जाना है। जिसकी अनुमति 31 अगस्त को अतिरिक्त प्रबंधक संचालक, छत्तीसगढ़ रोड़ एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड, रायपुर द्वारा प्रदान की गयी है।

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया है कि रायपुर रेल मंडल के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क को फाफाड़ीह की तरफ बने ओवरब्रिज के ढलान के बाद बंद किया जाएगा । यह कार्य दिनांक 30/09/23 से 28/12/23 तक किया जाएगा। अतः रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंच वाली लेन को दिनांक 30/09/23 से 18/11/ 23 एवं रायपुर रेलवे स्टेशन से जाने बोली लेन को दिनांक 30/09/23 से 28/12/23 तक बंद कया जाएगा।

इस दौरान सीधे रेलवे स्टेशन तक आने वाला मार्ग बाधित रहेगा। वहीं इससे पूर्व के मार्ग का इस्तेमाल आम लोगों द्वारा किया जा सकेगा।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन