बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

नक्सल विरोधी अभियान के बीच भीषण गर्मी बनी चुनौती! करीब 15 जवान हुए बीमार, भेजे गए अस्पताल, इलाज जारी…

नक्सल विरोधी अभियान के बीच भीषण गर्मी बनी चुनौती! करीब 15 जवान हुए बीमार, भेजे गए अस्पताल, इलाज जारी…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लगभग 20,000 जवानों की तैनाती के साथ यह अभियान बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में बीते 55 घंटों से जारी है।

इस ऑपरेशन के बीच जवानों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि गर्मी से 15 जवानों की तबियत बिगड़ गई है, जिन्हें संभवतः वेंकटापुरम अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सभी का इलाज जारी है।

गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त अभियान शुरू किया है। तेलंगाना की सीमा से लगे उसूर थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में यह ऑपरेशन पिछले 55 घंटे से जारी है। इस ऑपरेशन के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि यह ऑपरेशन आने वाले तीन दिनों तक अनवरत जारी रहेगा।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन