बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मामले में फैजान खान को मिली जमानत, लगाया ये आरोप…

शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मामले में फैजान खान को मिली जमानत, लगाया ये आरोप…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। रायपुर के वकील फैजान खान को शाहरुख खान को धमकी देने के मामले जमानत मिल गई है। जमानत के बाद फैजान ने आरोप लगाया कि उन्हें झूठे आरोपों में फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि इस फर्जी FIR को रद्द करवाने के लिए कोर्ट जाएंगे।

5000 करोड़ की मानहानि का नोटिस

फैजान के सहयोगी वकील ने 5000 करोड़ रुपए के मानहानि का नोटिस भेजने की बात की है। उनका कहना है कि बांद्रा पुलिस द्वारा फैजान को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, लेकिन कुछ साबित नहीं हो पाया। पुलिस उस नंबर की तकनीकी जांच भी नहीं कर पाई, जिससे धमकी भरे कॉल किए गए थे।

गुम हुआ मोबाइल बना विवाद की जड़

फैजान का कहना है कि उनका मोबाइल 2 नवंबर को गुम हो गया था, जिसकी शिकायत 4 नवंबर को दर्ज करवाई गई थी। वहीं, धमकी भरा कॉल 5 नवंबर को किया गया। इस आधार पर फैजान के वकीलों ने अदालत में दलील दी कि कॉल फैजान ने नहीं किया। न टेक्निकल जांच हो पाई​​​​​ जिससे साबित हो सके की कॉल करने वाला कौन था। इसे ही हमने मुंबई की कोर्ट में फैजान के जमानत का आधार बनाया।

शाहरुख को मारने की धमकी: क्या है मामला?

मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन को एक कॉल आया, जिसमें अनजान कॉलर ने शाहरुख खान को मारने की धमकी देते हुए 50 लाख रुपये की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस की टीम रायपुर पहुंची और बुधवार 6 नवंबर की रात वे रायपुर के होटल में रुके। तड़के उन्होंने पंडरी एरिया में मोबाइल सिम की लोकेशन देखने के बाद फैजान के घर गए। धमकी भरे कॉल के संबंध में करीब 2 घंटे पूछताछ की।

शाहरुख के खिलाफ फैजान ने की थी शिकायत

फैजान खान ने बताया की इससे पहले शाहरुख खान के खिलाफ एक फिल्म "अंजाम" के सीन को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि फिल्म का एक सीन बिश्नोई समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है और इससे सांप्रदायिक तनाव फैल सकता है।

फैजान ने कहा- मैंने शाहरुख के खिलाफ शिकायत की थी

वकील फैजान खान ने दैनिक भास्कर में खुलासा करते हुए कहा था कि उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक रील देखी। ये शाहरुख खान की 1994 में रिलीज हुई अंजाम फिल्म की क्लिप थी, जिसमें एक सीन में वह हाथों में बंदूक लिए एक हिरण का शिकार करके आ रहे हैं।

शाहरुख को Y-प्लस सुरक्षा

2023 में "पठान" और "जवान" फिल्मों की सफलता के बाद शाहरुख खान को कई धमकियां मिली थीं। इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाकर Y-प्लस श्रेणी में कर दी गई।

वहीं फैजान ने अपनी गिरफ्तारी को साजिश बताते हुए रायपुर पुलिस से शिकायत की है और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन