छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ ठंड से बचने की कोशिश एक परिवार के लिए काल बन गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के कोट चन्दरपुर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई है।

खिड़की-रोशनदान नहीं होने से भरा धुआं

पुलिस की प्रारंभिक जाँच में यह बात सामने आई है कि परिवार ने ठंड से राहत पाने के लिए कमरे के भीतर पत्थर कोयला जलाया था। जिस कमरे में परिवार सोया था, वहां खिड़की या रोशनदान (Ventilation) मौजूद नहीं था। रात भर कोयला जलने से कमरे में जहरीला धुआं भर गया, जिससे सोते समय ही तीनों का दम घुट गया और उनकी जान चली गई।

हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान 28 वर्षीय कवल सिंह, उनकी 25 वर्षीय पत्नी कुंती और उनके 4 वर्षीय मासूम बच्चे के रूप में हुई है। सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तब घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

See also  छत्तीसगढ़ में अवैध माइनिंग माफिया पर बड़ा एक्शन, चेकिंग टीम से गुंडागर्दी करने वालों पर FIR, 7 गाड़ियां सीज

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।