टीआरपी डेस्क। मशहूर शायर मुनव्वर राणा के हार्ट अटैक से निधन की खबर आ रही है। वह लखनऊ के पीजीआई भर्ती थे। बता दें कि 71 साल के राणा पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे।

उनका इलाज लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में जारी थी। उन्होंने रविवार रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। मिली जानकारी के अनुसार मुनव्वर राणा को क्रोनिक किडनी बीमारी थी। जिस वजह से हफ्ते में तीन बार उन्हें डायलसिस से गुजरना पड़ता था।

कौन थे मुनव्वर राणा ?

बता दें कि देश के जाने माने शायर मुनव्वर राणा को साहित्य अकादमी और माटी रत्न जैसे पुरुस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उनकी उर्दू के अलावा हिंदी और अवधी में कई रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं। राणा को उर्दू साहित्य के लिए साल 2014 में साहित्य अकादमी अवॉर्ड मिला और साल 2012 में माटी रतन सम्मान से उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

शेरों-शायरी के अलावा राणा अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में बने रहते थे। वह कई बार मोदी और योगी सरकार के फैसलों को लेकर उनकी आलोचना भी कर चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने देश में असहिष्णुता का आरोप लगाते हुए अपना अकादमी अवॉर्ड वापस लौटा दिया था।

See also  सुप्रीम कोर्ट ब्रेकिंग : AIIMS की प्रवेश परीक्षा को कोर्ट ने एक महीने के लिए टाला, मेडिकल छात्रों की बड़ी जीत

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।