रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल ने प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल पर गरीबों की जमीन हड़पने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। उन्होंने कहा के जय सिंह अग्रवाल ने गरीबों की जमीन हडपी है ।इसलिए इनको मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए।

साथ ही उन्होंने दावा किया है कि आने वाली नगरी निकाय चुनाव में जयसिंह अग्रवाल के उम्मीदवारों को हराया जाएगा। यही नहीं उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को भी नहीं बख्शा ।

उन्होंने टीएस सिंह देव पर आरोप लगाया कि वह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से मिले हुए हैं ।उन्होंने यह भी कहा आने वाले नगरी निकाय चुनाव में सरगुजा में उनके उम्मीदवारों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा ।बात चाहे जो भी हो लेकिन नंदकुमार बघेल के इस बयान पर पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  CG News: आईएएस कार्तिकेय गोयल छत्तीसगढ़ के जनगणना संचालक बनाए गए, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।