बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

महिला नक्सली ने लोन वर्राटू से प्रभावित होकर किया आत्मसमर्पण

महिला नक्सली ने लोन वर्राटू से प्रभावित होकर किया आत्मसमर्पण
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

अब तक 676 खूंखार माओवादी डाल चुके हैं हथियार

दंतेवाड़ा। लोन वर्राटू (घर वापस आइये)अभियान से प्रभावित होकर एक लाख की इनामी महिला माओवादी ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित माओवादी कटेकल्याण एरिया कमेटी के पुसगुन्ना पंचायत में सक्रिय थी। सरकार की योजना से लाल आतंक को लगातार झटके पर झटका लग रहा है।

समर्पित महिला माओवादी नक्सली बंद सप्ताह के दौरान रोड खोदकर मार्ग अवरोध करने की घटनाओं में शामिल थी। इनामी महिला माओवादी का नाम गंगा मुचाकी है। वह पुसगुन्ना पंचायत केएएमएस अध्यक्ष के पद पर काम कर रही थी।

जानकारी के अनुसार लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 172 इनामी माओवादी सहित कुल 676 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा से जुड़ने का काम किया है।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन