बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Festival Holiday: सरकार ने दुर्गा पूजा के मौके पर स्कूलों में 10 दिन की छुट्टी का किया ऐलान, जानें छत्तीसगढ़ में कितने दिन रहेगा अवकाश

Festival Holiday: सरकार ने दुर्गा पूजा के मौके पर स्कूलों में 10 दिन की छुट्टी का किया ऐलान, जानें छत्तीसगढ़ में कितने दिन रहेगा अवकाश
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नेशनल डेस्क। दुर्गा पूजा के अवसर पर सरकार ने स्कूलों में 10 दिन के अवकाश की घोषणा की। ओडिशा सरकार ने दुर्गा पूजा के अवसर पर 20 अक्टूबर से स्कूलों में दस दिन की छुट्टी की घोषणा की है। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय द्वारा शुक्रवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक, सभी स्कूल 29 अक्टूबर तक बंद रहेंगे।

अधिसूचना में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को स्कूल प्राधिकारियों को पूजा अवकाश के बारे में निर्देश देने के लिए कहा गया है। सरकार ने 14 अक्टूबर को महालय के अवसर पर भी छुट्टी की घोषणा की है, जो पितृ पक्ष की समाप्ति का प्रतीक है।

बता दें कि दुर्गा पूजा भारत के प्रमुख त्योहार है। यह बंगाली, आसामी, ओड़िया हिन्दू समाज में खास तौर पर मनाया जाता है। दुर्गा पूजा का उत्सव दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, कश्मीर, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल राज्यों में भी काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर कुछ स्कूलों में 19 से 24 अक्टूबर 2023 तक छुट्टियां रह सकती हैं।

वहीं, छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर इस महीने की त्योहारी छुट्टी का ऐलान किया है। दशहरा पर 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी। इसके बाद नवंबर में दिवाली पर 11 से 16 नवंबर तक छुट्टी रहेगी।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन