Festive Offers

रायपुर। Festive Offers: नवरात्री के साथ ही शुरू होने वाला है त्योहारों का सीजन। त्योहारी सीजन को भुनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, सराफा व कपड़ा बाजार के साथ ही बैंकों में भी तैयारियां शुरू हो गयी है। त्योहारी सीजन को देखते हुए विभिन्न बैंकों द्वारा कार्ड से खरीदारी पर 26 हजार तक का कैशबैक दिया जा रहा है। साथ ही कुछ बैंक कार लोन पर प्रोसेसिंग फीस माफ के साथ ही ब्याज दर में कमी कर रहे है। बैंकों का कहना है कि सारे के सारे ऑफर उपभोक्ताओं के फायदे के लिए है और इसका उन्हें फायदा उठाना चाहिए। बहुत से संस्थानों ने तो बैंकों से टाइअप भी कर लिया है।

अब यहाँ मिलेगी प्रोसेसिंग फीस की माफी

  • बता दें कि आइसीआइसीआइ बैंक ने फेस्टिव बोनांजा ऑफर लांच किया है। इसके तहत बैंक के क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर शॉपिंग कर सकते है। इससे खरीदारी करने पर आपको 26 हजार रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। इसके साथ ही बैंक द्वारा आइफोन 15 पर नो कास्ट ईएमआइ का ऑफर भी दिया जा रहा है।
  • वहीं दूसरी ओर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा त्योहारी ऑफर के तहत कार लोन पर प्रोसेसिंग फीस माफ कर दिया है। बैंक का यह ऑफर 31 जनवरी 2024 तक लागू रहेगा। इसके साथ ही कम ब्याज पर आटो लोन, तुरंत प्रिंसिपल अप्रुवल और 100 फीसद फाइनेंस का भी ऑफर दियाजा रहा है। बैंक का कहना है कि उपभोक्ताओं को इन ऑफरों का फायदा उठाना चाहिए।
  • बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा 31 दिसंबर तक फैस्टिवल की उमंग बीओबी के संग का ऑफर दे रहा है। इसके तहत होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन व एजुकेशन लोन पर आकर्षक ऑफर दिया जा रहा है।

गोल्ड लोन पर भी मिलेगा विशेष ऑफर

  • अब बैंकों द्वारा गोल्ड लोन पर भी आकर्षक ऑफर दिया जा रहा है। इन दिनों गोल्ड लोन के प्रति लोगों में आकर्षण भी बढ़ता जा रहा है और गोल्ड लोन की मांग बढ़ी है। बैंकों के साथ ही गोल्ड लोन देने वाली कंपनियों द्वारा भी ये ऑफर दिए जा रहे है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।