बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

File Of Missing News Anchor Opened Again - न्यूज़ एंकर सलमा सुल्ताना को मारकर दफनाए जाने का शक, पुलिस को मिली संदिग्ध कब्र

File Of Missing News Anchor Opened Again - न्यूज़ एंकर सलमा सुल्ताना को मारकर दफनाए जाने का शक, पुलिस को मिली संदिग्ध कब्र
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क

कोरबा। प्रदेश के कोरबा से 5 साल पहले एक बेहद खूबसूरत न्यूज एंकर युवती लापता हो गई थी। पुलिस को अब उसकी गुमशुदगी के मामले में कुछ लीड मिली है। जिसे लेकर कोरबा पुलिस अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर उसकी लाश तलाशने में जुटी है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक स्थानीय न्यूज चैनल में एंकर के रूप में काम कर रही सलमा सुल्ताना नामक युवती पिछले 5 साल से लापता है।

कुसमुंडा थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। इसी मसले पर पुलिस ने उसकी शव की तलाश एक बार फिर से शुरू कर दी है। यह जांच राजधानी रायपुर की फॉरेसिंक टीम कर रही है। स्क्रीनिंग मशीन के साथ यहां पहुंची है। कोहड़िया मार्ग पर कंकाल का पता लगाया जा रहा।

सवाल उठ रहा है कि क्या कोहड़िया रोड पर जिस नर कंकाल के होने की प्राथमिक सूचना पुलिस को मिली, उसका वास्ता कोरबा की न्यूज एंकर रही सलमा सुल्ताना लश्कर का तो नहीं। पुलिस ने इस मामले में शुरुआती जांच की थी, जिसमें उसके हाथ खाली रह गए थे। इस मामले में कुछ सन्देहियों से पूछताछ की गई, जबकि मुख्य संदेही जिम संचालक फरार बताया जा रहा है।

रहस्यमय तरीके से लापता युवती की तलाश में आई तेजी

जांच दल के साथ दर्री सीएसपी रोबिनसन गुरिया, कुसमुंडा निरीक्षक केके वर्मा, निरीक्षक चमन सिन्हा, प्रशिक्षु आईपीएस के अलावा अन्य अधिकारी शामिल हैं। अधिकारियों की टीम ने रास्ते को वनवे करने के साथ यहां पर स्क्रीनिंग मशीन से बड़े हिस्से में जांच-पड़ताल की। इस दौरान क्या कुछ हासिल हुआ यह स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक कई प्रकार की सूचनाओं के अंतर्गत हम काम कर रहे हैं। फिलहाल हमारी जांच चल रही है। जब तक ठोस चीज सामने नहीं आ जाती, कुछ नहीं कहा जा सकता।

सीएसपी रॉबिनसन बोले अभी सिर्फ संदेह, जांच में होगा स्पष्ट

इस संबंध में सीएसपी रॉबिनसन गुड़िया ने कहा कि, कोरबा के एक स्थानीय न्यूज चैनल में एंकर के रूप में काम कर रही युवती पिछले 5 साल से लापता है। कुसमुंडा थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। जिसे लेकर कई प्रकार की अटकलें लगाई जा रही है। मौजूदा मामले को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि वर्तमान में जिस जगह पर कंकाल की खोजबीन स्क्रीनिंग के जरिए की जा रही है, वहां करोड़ों की लागत से फोरलेन सड़क का निर्माण पिछले वर्षों में कराया गया है।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन