रायपुर। निगम आयुक्त शिव अनंत तायल के निर्देश पर अधिकारियों ने रायपुर शहर के सभी 8 जोन में कोचिंग केन्द्रों एवं अन्य भवनों का निरीक्षण कर अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अंतर्गत शहर के सभी 8 जोनों के 28 स्थानों में जांच की गई। कोचिंग सेंटरों की जांच के लिए निगम ने विशेष दस्ता तैयार किया। पड़ताल के दौरान  7 जगहों पर अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था में कमी पाये जाने पर जुर्माने की कार्यवाही की गई। जांच दल ने कोचिंग संस्था संचालकों से 43 हजार रुपए जुर्माने के रूप में वसूली की। साथ ही संचालकों को नियमानुसार अग्निशमन हेतु व्यवस्था करने का निर्देश दिया ।

ज्ञात हो कि कोचिंग सेंटर व अन्य शैक्षणिक संस्थाओं की सघन जांच कर नगर निगम की टीम अग्निशमन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटी हुई है। इसके तहत विगत माह से जांच दल शैक्षणिक संस्थाओं का निरीक्षण कर कार्यवाही कर रहा हैै। आयुक्त के निर्देश पर सभी जोन कमिश्नर के नेतृत्व में जांच दल ने आज भी कार्यवाही की है। सभी जोन में इस कार्यवाही के तहत 28 संस्थानों की जांच की गई, जिनमें से 21 संस्थानों में अग्निशमन सुरक्षा समुचित पायी गई।

See also  ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में फ्लिपकार्ट के साथ धोखाधड़ी करने वाला गैंग पकड़ाया , पुराने फोन का IMEI नंबर बदल कर नया बता कर लेते थे एक्सचेंज , सभी मुंगेली के रहने वाले

विद्यार्थियों की सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर जोन 6 के अंतर्गत वल्लभ नगर एवं पचपेड़ी नाका में संचालित कोचिंग सेंटर पर दो-दो हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। जोन 8 के अंतर्गत एक संस्थान पर 5 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसी तरह जोन 5 के तहत समता कॉलोनी व आमापारा के दो सेंटर पर 25 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। जोन 3 के अंतर्गत 2 संस्थानों पर जुर्माने की कार्यवाही आज की गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।