– अवधेश शर्मा

जगदलपुर । कोतवाली थाने में डॉक्टर और नर्सों की लापरवाही के 3 साल पुराने बड़े मामले में ड्यूटी डॉक्टर और नर्सों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

मामले में जानकारी देते हुए जगदलपुर सीएसपी हेमसागर सिदार ने कहा कि 31 मार्च 2016 को महारानी अस्पताल में प्रसव के दौरान चिकित्सक और नर्सों की लापरवाही से एक नवजात शिशु डस्टबिन में गिर गया था, जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई।

इस मामले में मानव अधिकार आयोग रायपुर ने जगदलपुर पुलिस को जांच हेतु पत्र लिखा था। इसके बाद जांच उपरांत थाना सिटी कोतवाली में तत्कालिक ड्यूटी डॉक्टर हरीश जाधव स्टाफ नर्स हेमलता यादव और रीना यादव के खिलाफ लापरवाही के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।

क्या था पूरा मामला:

सीएसपी सिदार ने बताया कि बिलोरी गांव की सोनबाई के प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मृत्यु के बाद उसने शिकायत आवेदन छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग रायपुर को भेजा था।

See also  छत्तीसगढ़ में ईडी की रेड, सीएम ने कहा- भाजपा यहां लड़ नहीं पा रही, इसलिए सेंट्रल एजेंसी का कर रही इस्तेमाल

उसके बाद मानव अधिकार आयोग ने कार्यवाही की और जांच उपरांत थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर में दोषी डॉक्टर और नर्स के खिलाफ लापरवाही के तहत अपराध कायम कर एफआईआर लॉज की गई है। मामले को विवेचना में लिया गया है जल्द ही डॉक्टर और नर्सों के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्यवाही की जा सकती है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।