बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

अग्नि शमन दिवस के मौके पर फायर सेफ्टी डिपार्टमेंट ने निकाला मार्च, एक्सपर्ट्स ने दिए ज़रूरी टिप

अग्नि शमन दिवस के मौके पर फायर सेफ्टी डिपार्टमेंट ने निकाला मार्च, एक्सपर्ट्स ने दिए ज़रूरी टिप
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर: आज रायपुर में अग्नि शमन दिवस के मौके पर गुरुवार को फायर सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने एक मार्च निकाला। रायपुर के टिकरापारा फायर स्टेशन पर मौजूद फायर ब्रिगेड की दर्जन गाड़ियां सड़क पर निकलीं। सायरन बजाते हुए निकली इन गाड़ियों ने लोगो को आगजनी की घटनाओं के प्रति जागरुक रहने और किसी भी आपात अवस्था में 101 या 112 नंबर पर कॉल कर मदद मांगने को लेकर जागरुक किया।

रायपुर के अग्निशमन विभाग ने संतोषी नगर, टिकरापारा के फायर स्टेशन से इस रैली की शुरुआत की। यह रैली संतोषी नगर जीई रोड होते हुए सिद्धार्थ चौक, पहुंची। उसके बाद कालीबाड़ी चौक से होते हुए आकाशवाणी काली मंदिर, फिर राज भवन रोड, खजाना तिराहा, शास्त्री चौक से होते हुए कालीबाड़ी से फिर वापस टिकरापारा फायर स्टेशन पहुंची।

फायर टीम के मेंबर्स।
experts


लोगों को जागरुक करते हुए फायर फाइटर्स टीम के एक्सपर्ट्स ने कुछ अहम बातें भी शेयर कीं-

1. आग लगने पर तुरंत 101 नंबर पर कॉल करके सूचना दें। यह न सोचें कि कोई दूसरा इसकी सूचना पहले ही दे चुका होगा।

2. आग लगने पर सबसे पहले इमारत की अग्नि चेतावनी की घंटी (फायर अलार्म) को सक्रिय करें। फिर बहुत ज़ोर से "आग-आग" चिल्लाकर लोगों को सचेत करें। चेतावनी कम शब्दों में ही दें, नहीं तो लोगों को घटना की गंभीरता समझने में ज़्यादा समय लग जाएगा।

3. आग लगने पर लिफ्ट का उपयोग न करें, सिर्फ सीढ़ियों का ही प्रयोग करें।

4. धुएं से घिरे होने पर अपनी नाक और मुंह को गीले कपड़े से ढक लें।

5. अगर आप धुएं से भरे कमरे में फंस जाएं और बाहर निकलने का रास्ता न हो, तो दरवाज़े को बंद कर लें और सभी दरारों और सुराखों को गीले तौलिये या चादरों से सील कर दें, जिससे धुआं अंदर न आ सके।

6. अगर आग आपकी अपनी ईमारत में लगी है और आप उसमें फंसे नहीं हैं तो पहले बाहर आएं और 101 नंबर पर फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दें।

7. अपने घर और कार्यालय में स्मोक (धुआं) डिटेक्टर ज़रूर लगाएं क्योंकि अपनी सुरक्षा के उपाय करना हमेशा बेहतर और अच्छा होता है।

8. समय-समय पर इमारत में लगे फायर अलार्म, स्मोक डिटेक्टर, पानी के स्त्रोत, अग्निशामक की जांच करवाते रहें।

9. घटनास्थल के नज़दीक भीड़ न लगने दें, इससे आपातकालीन अग्निशमन सेवा और बचाव कार्य में बाधा होती है। ऐसी स्थिति में 101 पर कॉल करें और वहां से दूर हो जाएं।

10. यदि आपके कपड़ो में आग लग जाए तो भागे नहीं, इससे आग और भड़केगी। ज़मीन पर लेट जाए और उलट पलट (रोल) करें। किसी कम्बल, कोट या भारी कपड़े से ढक कर आग बुझाएं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन