रायपुर। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने ‘हमर राज पार्टी’ की घोषणा कर दी है साथ ही अपना पहला चुनावी पोस्टर भी जारी कर दिया है। पार्टी के प्रमुख अरविंद नेताम ने दावा किया है कि प्रदेश के 50 विधानसभा सीटों पर वे अपने प्रत्याशी उतारेंगे।

‘हमार राज पार्टी’ का भारतीय निर्वाचन आयोग में पंजीयन हो गया है। जिसका अध्यक्ष अकबर राम कोर्राम को बनाया गया है। कार्यकारी अध्यक्ष बीएस रावते हैं। पार्टी के महासचिव विनोद नागवंशी और महेश रावटे कोषाध्यक्ष हैं। हमर राज पार्टी सर्व आदिवासी समाज के अंदर ही रहेगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी प्रमुख अरविन्द नेताम का कहना है कि लंबे समय से सर्व आदिवासी समाज अपने समाज की मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है, लेकिन अब तक समाज की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया।

छत्तीसगढ़ में संवैधानिक प्रावधान के तहत आदिवासी समाज को 32% आरक्षण नहीं मिला है। हमारे समाज की प्रमुख मांगें थी जिसके लिए किसी भी सरकार ने काम नहीं किया। इसलिए हमने नई पार्टी बनाई है।

नेताम ने कहा कि पिछले 77 सालों से आदिवासियों का शोषण किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में 20 सालों में सरकार ने आदिवासी समाज का वादा पूरा नहीं किया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।