छत्तीसगढ़ विधानसभा

रायपुर। सदन के तीसरे दिन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। कल भी सदन होगा मगर प्रश्नकाल नहीं होगा। इस दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष का संबोधन भी कल होगा।

इससे पहले आज ही विधानसभा की कार्यवाही में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा पूरी होनी थी, लेकिन कार्यवाही स्थगित हो गयी, जिसके बाद सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गयी है। छत्तीसगढ़ के 23 साल के इतिहास में पहली बार छत्तीसगढ़ की विधानसभा की कार्रवाई शनिवार को भी चलेगी। हालांकि शनिवार को बजट जरूर प्रस्तुत हुए हैं। लेकिन बजट के अलावा कार्रवाई पहली बार शनिवार को कल चलेगी।

राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन पर चर्चा प्रारंभ होने से पहले आरक्षण का मुद्दा गरमाया। विपक्ष ने कहा- राज्यपाल के हस्ताक्षर के बगैर अभिभाषण में जिक्र करना ठीक नहीं है। आरक्षण से संबंधित कंडिका को डिलीट करने के बाद ही चर्चा की मांग विपक्ष ने की। इस पर संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा- सदन ने सर्वसम्मति से विधेयक पारित किया है। हमने प्रदेश के युवाओं के हित में आरक्षण संशोधन विधेयक पास किया है, इसलिए राज्यपाल के अभिभाषण में इसका उल्लेख है। हम विपक्ष से अपील करते हैं विधेयक पर हस्ताक्षर कराने में मदद करें।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।