बिलासपुर । अपनी टीम को जितने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दें। सोमवार को ये बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बहतराई स्टेडियम के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में कही। उन्होंने आगे कहा कि आप कड़ा परिश्रम करने के बाद चयनित होकर यहां आए हैं।

आपके कोचेज ने भी आपको प्रशिक्षित करने में जमकर परिश्रम किया है। तभी आप राष्टÑीय स्पर्धा के लिए चयनित होकर यहां आए हैं। इस शानदार प्रतियोगिता में मेजबानी करते हुए स्वयं को हम गौरवान्वित महसूस करते हैं। हम सब प्रदर्शन देखने के लिए बहुत उत्सुक भी हैं।

यह क्षण न सिर्फ भारत के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि उन हजारों उभरते प्रतिभाओं के लिए भी महत्वपूर्ण है जिसे हम इस खेल मैदान पर खेलते देखेंगे। आपको खेल और आपके अनुभव से दर्शक दिर्घा में बैठे हुए नए खिलाड़ियों को बड़ा लाभ होगा।

छत्तीसगढ़ में हाकी की शानदार परंपरा: सीएम

छत्तीसगढ़ में हॉकी की शानदार परंपरा रही है। यहां के खिलाड़ियों ने इस खेल को आगे बढ़ाने के लिए बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी 23 टीमों को शुभकामनाएं दीं।

See also  Raipur News: शारदीय नवरात्र पर परिवार सहित कर सकेंगे डोंगरगढ़ की नि:शुल्‍क यात्रा, इस तारीख से पंजीयन शुरु

हॉकी पर आजमाया जोर:

इसके बाद वो क्षण भी आया जब प्रदेश के मुखिया ने हॉकी की स्टिक संभाली और जोरदार शॉट लगाकर लोगों को चौंका दिया। उनका ये हुनर देखकर खिलाड़ी भी प्रसन्न हो उठे। इसके बाद वहां मौजूद खिलाड़ियों के साथ सीएम ने फोटो भी खिंचवाए।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।