रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janta Party) की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व विदेश मंत्री स्व. सुषमा स्वराज (Former Foreign Minister Late Sushma Swaraj) को प्रदेश भाजपा ने अपनी भावपूर्ण श्रध्दांजलि अर्पित कर उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखा। राजधानी स्थित भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आहूत इस भावपूर्ण कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (Former Chief Minister Dr. Raman Singh) समेत सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित थे।

श्रध्दांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह (Former Chief Minister Dr. Raman Singh) ने कहा कि सुषमाजी केवल एक नाम नहीं है, वे हमारी अनुभूति हैं, हमारी भावना हैं। कोटि-कोटि लोगों की जो उन्होंने सेवा की है, मदद की है, उनके विकास के सपने को साकार किया है, उसे देश कभी भूल नहीं सकता।

छत्तीसगढ़ में की एम्स की स्थापना

छत्तीसगढ़ में एम्स की स्थापना (Establishment of AIIMS) को उनका छत्तीसगढ़ से विशेष लगाव बताते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि 41 वर्षों के राजनीतिक जीवन में वे सरकार में भागीदार रहीं, और विदेश मंत्रालय के पदभार से मुक्त होकर वे तुरंत सरकारी आवास खाली कर अपने निजी फ्लैट में रहने लगीं – यह उनके राजनीतिक जीवन में पारदर्शिता की एक मिसाल हैं। वे केवल राजनेत्री नहीं थीं। उनका हृदय विशाल था। वे नारी शक्ति, मातृशक्ति की प्रतीक थीं। कार्यकर्ताओं के प्रति उनकी आत्मीयता कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरती थी।

See also  बस्तर पर्यटन ने भरी नई उड़ान: वर्षों से लंबित योजनाओं को मिली गति, स्थानीय युवाओं के लिए खुले रोजगार के द्वार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद रामविचार नेताम (MP Ramvichar Netam) ने सुषमाजी के देहावसान को पूरे देश की अपूरणीय क्षति बताया। सुषमाजी ने अपने विलक्षण व्यक्तित्व व कर्त्तव्य के बल पर अपने पुरुषार्थ से जो स्थान भारत व विश्व की राजनीति में अर्जित किया, वह एक मिसाल है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।