NDTV के बोर्ड में पूर्व चीफ सेक्रेटरी सुनील कुमार और अमन सिंह हुए शामिल

रायपुर। अडानी ग्रुप के अधिग्रहण के बाद से लगातार NDTV के बोर्ड में बदलाव हो रहे हैं। इस बदलाव के तहत एनडीटीवी के बोर्ड में छत्तीसगढ़ के पूर्व चीफ सेकरेटरी सुनील कुमार और पूर्व ब्यूरोक्रेट अमन कुमार सिंह की नियुक्ति की गयी है। सुनील कुमार नॉन एग्जीक्यूटिव और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर होंगे जबकि अमन सिंह को नॉन एग्जीक्यूटिव और नॉन इंडिपेंडेंट डायरेक्टर भी बनाया गया है।

साथ ही वहीं संजय पुगलिया को भी एनडीटीवी की बोर्ड में शामिल किया गया है। सेंथिल सिन्नैया चेंगलवारायण, जिन्हें पहले ही बोर्ड में नियुक्त कर लिया गया था।

अडानी समूह के संस्थापक और अध्यक्ष गौतम अडानी ने कहा, “अदाणी समूह एनडीटीवी को वैश्विक समाचार संगठन में बदलेगा। वहीं एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड के सीईओ संजय पुगलिया ने राधिका रॉय और प्रणय रॉय को एक दोस्ताना और निर्बाध बदलाव के लिए धन्यवाद दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि एनडीटीवी को एक बहुआयामी मल्टी-मीडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म बनना। चैनल में क्षेत्रीय सामग्री, नए प्रारूपों, वैयक्तिकरण के साथ डिजिटली पहुंच भी दर्शकों के बीच बनायी जायेगी। हम ऐसे समाचार देंगे जो वास्तव में भारतीय नागरिकों और भारत में रुचि रखने वालों के जीवन में मूल्य जोड़ते हैं।

See also  राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने इन मुद्दों पर कही ये बात, सीएम भूपेश के बयान पर कसा तंज

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।