रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी देवी के दरबार में पूजा-अर्चना करने के बाद प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान पर मीडिया से बातचीत में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने हरियाणा चुनाव के नतीजों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ईवीएम पर सवाल उठाते हुए उन्होंने इसे अप्रत्याशित बताया।

उन्होंने कहा, “यह परिणाम कहीं नहीं दिख रहा था। सर्वेक्षण भी यही बता रहे थे कि वहां भाजपा जीत नहीं रही है। जब पोस्टल बैलट खोले गए, तब कांग्रेस आगे चल रही थी, लेकिन जैसे ही ईवीएम खोले गए, भाजपा आगे हो गई। छत्तीसगढ़ में भी यही स्थिति देखने को मिली और मध्य प्रदेश में भी ऐसा ही हुआ।

नक्सलवाद के खात्मे पर भूपेश बघेल ने कहा कि पूरा देश नक्सलवाद की समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ के अलावा कुछ अन्य राज्यों में भी नक्सली प्रभाव कम हो रहा है। हमारे शासनकाल में हमने अबूझमाड़ क्षेत्र से लगभग 600 गांवों को खाली करवाया था। जहां हाल ही में बड़ा ऑपरेशन हुआ है, वहाँ इंद्रावती नदी पर दो पुल हमारे कार्यकाल में बने। इसके बाद वहां स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और पीडीएस जैसी योजनाएं लागू की गईं। आवागमन की सुविधा के कारण ऑपरेशन करने में भी आसानी हुई है।

See also  राजस्थान के कोटा से छात्रों को लेकर रायपुर पहुंची 3 बसें , प्रयास एकेडमी सड्डू और गुढयारी के प्रयास सेंटर में रखा गया है बच्चों को

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।