बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

पूर्व गृहमंत्री कंवर फिर उखड़े सरकार पर, कहा– सरकार का काम जय श्रीराम है, मुझे रमन सिंह ने तीन बार हरवाया..!

पूर्व गृहमंत्री कंवर फिर उखड़े सरकार पर, कहा– सरकार का काम जय श्रीराम है, मुझे रमन सिंह ने तीन बार हरवाया..!
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बिलासापुर। भाजपा के कद्दावर और दिग्गज आदिवासी नेता राज्य के पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने राज्य सरकार और डॉ.रमन सिंह को आड़े हाथ लिया है। उन्होने कहा कि मुझे तीन बार हराने का प्रयास किया गया। अब तो ननकीराम को किनारे लगा दिया है। लेकिन पार्टी फोरम में गुटबाजी और हराने वाले नेताओं के खिलाफ शिकायत के साथ कार्रवाई की मांग करूंगा। ननकी राम ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। यहां कोई भी काम बिना पैसों का नहीं होता है। कोटवारी और सरकारी जमीन धड़ल्ले से बेचा और खऱीदा जा रहा है। सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए।

केंद्र का कामकाज ठीक मगर छत्तीसगढ़ सरकार का…

पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर अल्प प्रवास पर बिलासपुर स्थित कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होने पत्रकारों से संवाद किया। सवाल जवाब के दौरान पूर्व गृहमंत्री ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार का कामकाज ठीक है। लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार पूरी तरह फेल है। राज्य सरकार के कामकाज को लेकर बस इतना कहूंगा  जय श्री राम…क्योंकि हमारा एक भी कार्यकर्ता खुश नहीं है।

तत्कालीन केन्द्र सरकार के नेताओं का नक्सलियों से रिश्ता

नक्सल उन्मूलन को लेकर की जा रही कार्रवाई पर ननकी राम कंवर ने खुलकर बोला। पत्रकारों के सवाल पर कंवर ने बताया कि गृह मंत्री रहते हुए ही तय कर लिया गया था कि प्रदेश से नक्सलियों का सफाया करेंगे। लेकिन तत्कालीन केन्द्र सरकार की तरफ से राज्य सरकार को कोई सहयोग नहीं मिला। न फोर्स भेजा गया और ना ही आर्थिक मदद मिली। दरअसल तत्कालीन समय केन्द्र सरकार में बैठे लोगों का ही नक्सलियों से रिश्ता था। सरकार के लोग ही नक्सलियों की मदद कर रहे थे।

सरकारी जमीन की हो रही खरीदी बिक्री

इस दौरान ननकी राम कंवर ने अपनी पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि सरकारी और कोटवारी जमीन मिलीभगत कर धड़ल्ले से बेची और खरीदी जा रही है। उन्होने सक्ती में जमीन बेचे जाने का उदाहरण भी दिया।

राज्य सरकार का कामकाज..जयश्रीराम

सवाल जवाब के दौरान ननकी राम ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पूरी तरह से फेल है। राज्य में जमकर भ्रष्टाचार है।  बिना पैसों का कोई काम नहीं हो रहा है। उन्होने केन्द्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि केंद्र कामकाज ठीक कर रही है। छत्तीसगढ की सरकार का काम काज जय़श्री राम है। छत्तीसगढ़ सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। हमारा एक भी कार्यकर्ता खुश नहीं है। भला देखिए कार्यकर्ताओं का काम कराने मुझे बिलासपुर आना पड़ा है। शर्मिन्दा करने वाली बात है।

मुझे रमन सिंह ने हरवाया…

क्या ननकीराम को किनारे लगाया जा रहा है। इस सवाल पर पूर्व गृहमंत्री ने तीखा हमला किया। मुझे तो लगा ही दिया गया है। डॉ. रमन सिंह ने तीन बार चुनाव हरवाने का प्रयास किया। मेरे खिलाफ बार बार साजिश हुई है। इसकी शिकायत पार्टी फोरम में करूंगा। कार्रवाई की भी मांग करूंगा।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन